
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के माननीय अध्यक्ष महोदय श्री विरेन्द्र कुमार तिवारी जी,तथा सचिव महोदय श्री मयंक तुषार टोपनो जी के आदेशानुसार आज निरसा प्रखंड के उपचुड़िया पंचायत सचिवालय में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकार मित्र पंकज कुमार वर्मा ने विभिन्न प्रकार के योग किए तथा करवाएं ।इसके साथ ही विश्व योग दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों को बतलाया जैसे देश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस साल 2015 में मनाया गया था, जिसका प्रस्ताव भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान रखा गया था। इस प्रस्ताव को 11 दिसंबर, 2014 को मंजूरी दी गई और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में चुना गया। इस वर्ष की योग दिवस का थीम, एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग ।

वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम रखी गई है। इस थीम की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जिन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना है।
यह थीम हमारे अपने स्वास्थ्य और हमारे ग्रह के स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध पर जोर देती है। इस दिन देशभर में एक लाख से ज़्यादा जगहों पर एक साथ योग मनाया जाएगा। इस साल के योग दिवस की थीम है ‘ एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग ‘।
राज्य में मुख्य कार्यक्रम ‘योग संगम’ का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, गोवा द्वारा म्हापुस्सा के पेडेम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। इसके साथ ही अधिकार मित्र पंकज वर्मा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद की विभिन्न जानकारियां दी ।निशुल्क में अधिवक्ता ,विधवा महिला के बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप के स्कीम की जानकारी दी। तथा नालसा द्वारा बनाए गए 15100 टोल फ्री नंबर की विशेष जानकारी दी।
जिसमें उपचुरिया पंचायत के मुखिया कन्हाई दास ,जिला परिषद प्रतिनिधि विश्वनाथ रोहिदास ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के अधिकार मित्र पंकज कुमार वर्मा, पूनम हेंब्रम ,चिरंजीत तिवारी ,फूलचंद महतो, तथा ग्रामीणों ने इस विश्व योग दिवस का बढ चढ कर हिस्सा लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
