• Sat. Feb 21st, 2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी बद्री प्रसाद का निधन,सांसद ढूलू महतो और विधायक राज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2025

 

गोविन्दपुर निवासी, भाजपा के वरिष्ठ नेता वयोवृद्ध बद्री प्रसाद सिंह का निधन हो गया .बद्री प्रसाद सिंह बिहार के पूर्व मंत्री स्व.सत्यनारायण दुधानी के समकालीन नेता थे जिन्होंने इस क्षेत्र में जनसंघ की नींव मजबूत की थी बद्री प्रसाद सिंह एक उदार व्यक्तित्व के व्यक्ति थे जिन्होंने गोविंदपुर में हर सामाजिक गतिविधि में भागीदारी निभाया।आज उनके पुत्र अमर कुमार सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।

 

बद्री सिंह के निधन से लोग दुखी हैं,उनके आवास पर पहुंच कर संसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, भाजपा के नेता बलदेव महतो सहित गोविंदपर एवं धनबाद के सभी भाजपाई एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी

 

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा आज उनके आवास पर पहुँचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *