• Sat. Feb 21st, 2026

साइबर अपराधियों ने लाभार्थी से किया ठगी

admin's avatar

Byadmin

Jun 20, 2025

 

बलियापुर:अज्ञात साइबर अपराधियों ने  शुक्रवार की शाम मातृ वंदना योजना की लाभार्थी कुसमाटांड़ की रीता देवी के पति विक्रम कालिंदी के मोबाइल पर फोन कर उसे बरगलाते हुए पहले उन्हें कहा की मातृ वंदना की राशि छ हजार रुपए आपके अकाउंट में जा चुका है। इस दौरान उनसे ओटीपी नंबर की मांग की।

इतने में उनके मोबाइल से एक हजार रुपए कट गया। ठगे जाने के बाद उसने इसकी सूचना आंगनबाड़ी सेविका ईतू मुखर्जी को दी।

फिर बाल विकास विभाग को सूचना दी गई। सेविका ईतू मुखर्जी ने बताया कि कुछ दिनों से मातृ वंदना की लाभार्थियों को इस तरह का साइबर क्रिमिनलों द्वारा फोन किया जाता रहा है। लोगों को इससे सचेत रहना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *