• Thu. Feb 26th, 2026

धोखरा में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

admin's avatar

Byadmin

Jun 13, 2025

 

बलियापुर: धोखरा कहालडीह हीरक मोड़ में गुरुवार की रात सीमेंट लदी एक ट्रक ने 58 वर्षीय असील महतो को धक्का देने व मौत के बाद शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धनबाद में पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव कुसमाटांड़ पंचायत के कुलूडीह गांव पहुंचा।

 

गांव में मातम छा गया। मृतक की पत्नी बादली देवी, उनके दोनों बेटा दो विवाहित पुत्रिया समेत परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है। वहीं दुर्घटना में घायल व्यक्ति बाघमारा निवासी भुटूकचंद महतो की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धनबाद में चल रहा है।

 

घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सात घंटे तक रोड जाम रखा। रात करीब तीन बजे वार्ता के बाद रोड जाम हटा। मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ पारिवारिक सुरक्षा लाभ एवं आपदा कोष से मुआवजा देने की आश्वासन के बाद सहमति बनी। सीओ श्री सिंह के द्वारा ट्रक मालिक से बातचीत का पहल चल रही है। वार्ता में कुश महतो, मिहीलाल रवानी, पूरन महतो, उत्तम गोराई, रंजीत रवानी, संजय महतो, सुनील महतो, हरेराम रवानी व प्रशासन की ओर से सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी आशीष भारती आदि मौजूद थे।

 

 

घटना की सूचना पाकर सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, झामुमो केन्द्रीय सदस्य जग्गू महतो, मिहीलाल रवानी, शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धनबाद पहुंचे। घायल भुटूकचंद महतो का हालचाल जाना।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *