• Fri. Feb 27th, 2026

अलकडीहा बीज गुणक प्रक्षेत्र जल्द होगा अतिक्रमण मुक्त।

admin's avatar

Byadmin

Jun 11, 2025

 

बलियापुर अंचल अंतर्गत मौजा अलकडीहा में स्थित कृषि फार्म को अतिक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है l कृषि प्रक्षेत्र की भूमि का सीमांकन दिनांक 18.06.2025 को किया जाएगा।

आज बलियापुर अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को जिला प्रक्षेत्र प्रबंधक बलियापुर शुभम प्रिया एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बलियापुर श्वेता कुमारी द्वारा सूचना दी गई की अलकडीहा कृषि फार्म की भूमि पर कुछ असामाजिक लोगों द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा किया गया है। अतिक्रमणकारियों किसी भी निर्माण का भी विरोध कर रहे हैं l इस प्रक्षेत्र में कृषक पाठशाला का निर्माण किया जाना है l

 

 

ज्ञात हो कि पूर्व में भी इस भूमि के सीमांकन का प्रयास किया गया था परंतु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मापी कार्य को बाधित किया गया था l

 

अंचल अधिकारी बलियापुर द्वारा इस विषय को तुरंत संज्ञान में लेते हुए सीमांकन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निदेश अंचल अमीन को दिया l उन्होंने बताया कि सीमांकन के कार्य में अगर जरूरत पड़ी तो अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद से पुलिस बल की भी मांग की जाएगी। मापी कार्य में यदि किसी व्यक्ति के द्वारा बाधा उत्पन्न किया जाएगा तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी l उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अलकडीहा कृषि फार्म जल्द ही अतिक्रमण मुक्त होगा l

पूर्व में भी बलियापुर अंतर्गत सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की गई है l भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *