• Sat. Feb 28th, 2026

भाजपा की गलत नीतियों से आम जनता परेशान – अनुपमा सिंह

admin's avatar

Byadmin

Jun 10, 2025

 

बलियापुर: कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मंगलवार को बलियापुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की सभा हुई। जिसमें मुख्य अतिथि बेरमो विधायक अनूप सिंह की पत्नी सह कांग्रेस नेत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीति के कारण आम जनता को उसके हक अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

 

मंहगाई की मार से आम जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार उद्योग को बेचने में लगी हुई है। पढ़ें लिखे लोग बेरोजगार हो रहें हैं। जिस उम्मीद के साथ पंडित जवाहरलाल नेहरू ने यहां के लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए सिंदरी कारखाना खुलवाए थे। भाजपा की सरकार ने अनदेखी कर उसे बंद कर दिया गया। सिंदरी हर्ल अडानी को दे दिया गया है।

 

पुराने कर्मचारियों को पीएफ का भुगतान नहीं किया जा रहा है। पढ़ें लिखे बेरोजगार दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के साथ चले। निश्चित ही देश का विकास संभव है। उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा जो वादा किया गया वह पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। कहा कि यहां की बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं की समाधान की दिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क करें।

 

निश्चय ही समाधान किया जाएगा। मौके पर जिला महासचिव संतोष कुमार मोदक, कुर्बान अंसारी, नईम अंसारी, मोहम्मद नुरूद्दीन अंसारी, मो. लुकमान, जीतू मोदक, उमाशंकर रजवार, संतोष सिंह, सतपाल सिंह, बबली खातून, खुशबू परवीन, सागर रविदास, सुबोध सहिस, दिनेश सरखेल, रीना बाउरी, चिंता गोराई, मो. फिरोज, अखलाक अंसारी, गौतम सिंह, संतोष सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद थे। संचालन मो कुर्बान अंसारी ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *