
बलियापुर: बेलगड़िया टाउनशिप में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सोमवार को हरि झंडी दिखाकर दो बसों का शुभारंभ किया। बीसीसीएल एवं जरेडा की ओर से निशुल्क बस सेवा बहाल की गयी। बस बेलगड़िया टाउनशिप सें कुसमाटांड़ होते हुए झरिया तक जाएगी। वहीं दूसरी बस बेलगड़िया टाउनशिप से कुसमाटांड़, भिखराजपुर मोड़ होते हुए धनबाद जाएगी।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि बेलगड़िया विस्थापित परिवार के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं।मौके पर विस्थापित के लिए बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए टाउनशिप के लोगों ने रागिनी सिंह, बीसीसीएल, जरेडा प्रबंधन को अभार जताया।

मौके पर जरेडा अधिकारी शेखर कुमार, कुलदीप कुमार शर्मा, उपेन्द्र सिंह, सीमा देवी, गीता देवी, ज्योति पांडेय, गुड्डी देवी,वकील सिंह, मिथलेश सिंह आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
