
सरायकेला, भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज सरायकेला में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल और अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार ने संयुक्त रूप से बिरसा चौक और समाहरणालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन को आदिवासी स्वाभिमान, संघर्ष और स्वतंत्रता की अमिट गाथा बताया। उन्होंने कहा कि मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में ही बिरसा मुंडा ने देश की स्वतंत्रता और समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उपायुक्त ने उनके कुशल नेतृत्व क्षमता और अदम्य इच्छाशक्ति को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने शक्तिशाली सामंतों और अंग्रेजी शासन के विरुद्ध ऐतिहासिक उलगुलान का नेतृत्व किया।
उपायुक्त ने सभी से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लेने और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समतामूलक, आत्मनिर्भर एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया।
इस श्रद्धांजलि सभा में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सत्येंद्र महतो, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) श्री अनिल टुड्डू, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला श्री शशि शेखर सहित अन्य पदाधिकारीगण और कर्मियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
