• Wed. Mar 11th, 2026

आद्रा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस का आयोजन: सुरक्षित रेलवे क्रॉसिंग के प्रति जन-जागरूकता पर जोर

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2025

 

चांडिल, रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आद्रा मंडल के संरक्षा संगठन ने आज अंतर्राष्ट्रीय समपार (लेवल क्रॉसिंग) फाटक जागरूकता दिवस मनाया। इस पहल का मुख्य लक्ष्य रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर सुरक्षा को बढ़ावा देना और आम जनता के बीच लेवल क्रॉसिंग के गलत उपयोग से जुड़े जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।

 

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के संरक्षा संगठन ने 5 जून, 2025 को मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर एक व्यापक संरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान गेटमैन, सड़क उपयोगकर्ताओं और आम नागरिकों को जागरूक किया गया। अभियान में पंपलेट का वितरण, गेटमैन, सड़क उपयोगकर्ताओं और आम जनता की काउंसलिंग शामिल थी। उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया कि बंद क्रॉसिंग के नीचे से निकलना एक दंडनीय अपराध है और धैर्यपूर्वक फाटक खुलने का इंतजार करना चाहिए। रेलवे ट्रैक पार करते समय ईयरफोन का उपयोग, मोबाइल फोन पर बात करने और म्यूजिक सिस्टम के प्रयोग से बचने की भी सलाह दी गई।

इस जागरूकता अभियान में मंडल के संरक्षा विभाग, सिविल डिफेंस, स्काउट्स एंड गाइड्स, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सहित रेलवे के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन सभी ने मिलकर विभिन्न रेल खंडों पर स्थित समपार फाटकों पर लगभग 10,470 नागरिकों/सड़क वाहन चालकों को सुरक्षा सावधानियों के प्रति जागरूक किया।

 

जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक, वाकाथान और एसएमएस अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। यह दिवस रेलवे सुरक्षा के प्रति आद्रा मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य यात्रियों और आम जनता के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *