• Mon. Mar 2nd, 2026

सरायकेला: अनुमंडल कार्यलय में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशासन की रहेगी विशेष नजर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 5, 2025

सरायकेला: आगामी बकरीद
पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सरायकेला अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियोति ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि , शांति समिति सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।एसडीओ ने कहा कि त्योहार सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है।इसलिए प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी कि पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु सभी समुदायों से सहयोग की अपील की गई। वही एहतियातन बरतने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए।सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अफवाह या भ्रामक संदेश से दूर रहने तथा भड़काऊ पोस्ट से दूर रहने के लिए प्रशासन ने जिले वाशियों से अपील की हैं। पर्व के दौरान बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था के साथ-साथ नमाज के समय चौक-चौराहों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने पर जोर दिया गया। शांति समिति के सदस्यों द्वारा रखे गए सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि वे इन पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियोति, सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह, गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, सरायकेला अंचल अधिकारी भोलानाथ महतो, गम्हरिया अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शशि रंजन, आर आई टी थाना प्रभारी विनय कुमार यादव विधायक चंपाई सोरेन के प्रतिनिधि सनंद आचार्य एवं शांति समिति के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *