• Wed. Mar 11th, 2026

बकरीद पर्व को लेकर बड़कागांव प्रशासन ने मॉक ड्रिल अभियान चलाया, लोगों को जागरूक किया

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2025

 

*बड़कागांव*। बकरीद पर्व के मद्दे नजर बड़कागांव प्रशासन द्वारा डेली मार्केट के पास मॉक ड्रिल का अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान के दौरान प्रदर्शन करियों पर किस प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाती है यह सारा डेमो प्रदर्शित की गई।

प्रदर्शन करियों को पहले तीन बार चेतावनी देते हुए हटने का अपील किया गया। तत्पश्चात लाठी चार्ज, पानी का बौछार, अश्रु गैस एवं अंत में फायरिंग के बाद घायल लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल तक ले जाने की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी ने कहा कि बकरीद पर्व के अलावा किसी भी त्यौहार में उपद्रवियों पर या प्रदर्शन करियों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरे मुस्तादी के साथ तैयार है। इसलिए क्षेत्र में शांति बहाल बनाए रखने को लेकर अपील की गई।

मौके पर अंचल अधिकारी सह दंडाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार, बड़कागांव थाना प्रभारी नमेधारी रजक, डाडीकला थाना प्रभारी पिंटू कुमार, एसआई सावित्री कच्छप, अमित कुमार जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, मुखिया तकरीमुल्लाह खान, जिला परिषद प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम पूर्व मुखिया भीखन महतो, पूर्व मुखिया विष्णु रजक सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी पुलिस के जवान एवं सैकड़ो ग्रामीण महिला- पुरुष शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *