• Mon. Mar 2nd, 2026

चौका : उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग ने दो हाइवा व एक ट्रैक्टर को किया जप्त, स्थानीय थाना की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 5, 2025

चौका : सरायकेला खरसावां जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर खनन विभाग की कार्रवाई लगातार देखने को मिल रही है।

गुरुवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के नेतृत्व में चौका थाना अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अवैध बालू भंडारण व परिवहन को लेकर मिले शिकायत के आलोक में औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू परिवहन करते हुए दो हाईवा एवं एक ट्रैक्टर को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है । छापामारी दल में खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा एवं खनन विभाग की टीम मौजूद रहे।

बता दे कि सरायकेला क्षेत्र में चौका एवं ईचागढ़ थाना क्षेत्र ऐसे हैं। जहां स्थानीय थाना इस पर अंकुश लगाने पर विफल नजर आती है। बालू माफिया दिन के उजाले में ही अवैध बालू के कारोबार को चलाते हैं। स्थानीय नागरिक भी थाना की सहभागिता पर सवाल उठाते नजर आते रहते है। हाल ही के दिनों में कई ऐसे मामले देखने को मिले जहां खनन विभाग टीम ने थाना से 100 से 200 मीटर दूरी एवं थाना के समीप से गुजर रहे कई सारे बालू लदे हाइवा एवं ट्रैक्टर को जप्त किया है। वही कुछ दिन पूर्व ही बालू चोरी करते हुए ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई थीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *