• Tue. Mar 10th, 2026

बड़कागांव में बिजली की आंख मिचौनी: ग्रामीण परेशान

admin's avatar

Byadmin

Jun 4, 2025

 

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड व केरेडारी प्रखंड में दो माह से बिजली की आंख मिचौनी जारी है। बिजली कब आती है कब चली जाती है इसका कोई ठौर ठिकाना नहीं रहता है। बिजली की आंख मिचौनी के कारण लोग इनवर्टर भी चार्ज तथा टंकी में पानी नहीं भर पा रहे हैं इस कारण लोगों को अंधेरे में रात बिताना पड़ रहा है। 3 जून को 12 घंटे तक बिजली नहीं थी तथा 4 जून को भी बिजली आधे एक घंटा के लिए आई थी, इसके बाद कई घंटे तक बिजली गायब रही।

 

इस संबंध मे समाजसेवी मनोज गुप्ता का कहना है कि बड़कागांव प्रखंड में 24 घंटे की जगह आधा या एक घंटे ही बिजली मिल पाती है। बड़कागांव के चंदर साव तथा पिंटू गुप्ता का कहना है कि बड़कागांव में 480 रुपए बिल वसूला जाता है लेकिन शहर की तरह बिजली नहीं मिलती।

ज्ञात हो कि बड़कागांव प्रखंड में विद्यार्थी वर्ग स्नातक परीक्षा एवं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में बिजली नहीं रहने से परेशानी होती है।

 

एक ओर किरासन तेल की किल्लत है, वहीं दूसरी ओर बिजली कटने के कारण लोगों को मोमबत्ती के सहारे रात बितानी पड़ रही है। वहीं बिजली नहीं रहने के कारण कुटीर उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, सिंचाई, विभिन्न घरों में फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, कंप्यूटर, इनवर्टर व मोबाइल की दुकानों सहित विद्यार्थियों का पठन-पाठन प्रभावित है। बड़कागांव प्रखंड में बिजली की आंख मिचौनी कोई नयी बात नहीं है।

 

करोड़ों रुपए का हर दिन होता है कोयले निर्यात

 

भारत के महारत्न कंपनी एनटीपीसी द्वारा बिजली उत्पादन करने को लेकर बड़कागांव से हर दिन करोड़ों रुपए की कोयले का निर्यात करती है। बड़कागांव का कोयले से देश के अधिकांश शहर जगमगा रहे हैं ,लेकिन बड़कागांव चिराग तले अंधेरा में है।

क्या कहना है ग्रामीणों का

बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तकरीरमुल्ला खान, सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार , खेमलाल महतो,समाजसेवी जगतनंदन प्रसाद गुप्ता का कहना है कि बड़कागांव में बड़ा-बड़ा कोल खदान है। यहां के कोयला से बिजली उत्पादन होता है लेकिन हम लोग को बिजली नियमित नहीं मिली। कंपनी ने निशुल्क बिजली देने का वादा की थी लेकिन नहीं मिला।

दो-दो विद्युत स्टेशन है

बिजली की समस्या को दूर करने के लिए बड़कागांव प्रखंड में दो विद्युत स्टेशन स्थापित किया गया। ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन के लिए जमीन भी दान दी ,उस वक्त आशा जगी थी कि बिजली बड़कागांव को 24 घंटे मिलेगी। लेकिन यह आशा पानी फिरता नजर आया। यहां हरली एवं लगांतू (केरीगढ़ा) में विद्युत सब स्टेशन है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *