• Sun. Mar 8th, 2026

बलियापुर की खबरें/ आमझर पंचायत भवन में आज आएंगे डीसी 

admin's avatar

Byadmin

Jun 3, 2025

 

बलियापुर: बुधवार को बलियापुर में डीसी आगमन को ले आमझर पंचायत भवन में मंगलवार साफ सफाई का अभियान चलाया गया। वहीं बलियापुर प्रखंड व अंचल कार्यालय में देर शाम तक रंग रोगन व साफ सफाई काम चलता रहा। सीओ प्रवीण कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने भी बुधवार को डीसी बलियापुर आने का कार्यक्रम की जानकारी दी।

 

सिंदरी विधायक मनरेगा आयुक्त से मिले

बलियापुर: सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने मंगलवार को रांची में मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल से मुलाकात किया। इस दौरान विधायक श्री महतो ने मनरेगा कर्मियों के मानदेय भुगतान अविलंब करने के साथ साथ मनरेगा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बातें कहें। ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। विधायक श्री महतो ने कहा कि क्षेत्र में अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने की बातें कही। विधायक श्री महतो के साथ पंचायत समिति सदस्य रोहित महतो मौजूद थे।

 

 

सिंदूरपुर में मंगल चंडी पूजा अर्चना

बलियापुर : सिंदूरपुर  काली मंदिर में  मंगलवार को आयोजित मां मंगल चंडी की पूजा अर्चना में सैकङों श्रद्धालु जूटे। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद सिंदूर खेला का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सिंदूर खेला में भाग लिया। दूसरी ओर आज मंगलवार को सिंदूरपुर गांव में झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति महिला मोर्चा की बैठक किरण देवी की अध्यक्षता में बांग्ला भाषा के विकास के लिए हर गांव में बैठक आयोजित कर लोगों को बांग्ला भाषा के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निशा देवी, भारती मुखर्जी, बालिका देवी, कमला देवी आदि थे।

सहायक शिक्षक संघ ने राज्य टॉपर को किया सम्मानित

बलियापुर: सहायक अध्यापक संघ ने मंगलवार को पलानी गांव में मैट्रिक की परीक्षा में राज्य थर्ड टॉपर विकास प्रमाणिक को सम्मानित किया। मौके पर उत्पल चौबे, दिलीप गोप, कार्तिक आचार्य, राजेश कुमार रजक, गोलक गोप, संतोष बाउरी, दुलाल चन्द्र मिठारी आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *