• Mon. Mar 2nd, 2026

सरायकेला : झामुमो नेता गणेश महाली ने रुंगटा माइंस लिमिटेड के सीएसआर फंड के तहत पुलिस मुख्यालय में एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने हेतु उपायुक्त सौंपा ज्ञापन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 3, 2025

सरायकेला : जेएमएम नेता गणेश महाली ने सरायकेला के नए उपायुक्त बनने पर नीतीश कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ देकर दी बधाई। इस दौरान जिले के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ रुंगटा माइंस लिमिटेड के सीएसआर फंड के तहत दुगनी पुलिस केंद्र में एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने हेतु एक ज्ञापन सौंपा। जिससे सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इससे लाभ मिल सके।

इस संदर्भ में झामुमो नेता ने जानकारी दी कि मुख्यालय में एंबुलेंस नहीं होने के कारण सड़क दुर्घटना में घायल लोग व पुलिस मुख्यालय के मरीजों को इलाज हेतु ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही समय पर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में मरीजों को जान गवाने का खतरा बढ़ जाता हैं।

अगर, पुलिस मुख्यालय में एक एंबुलेंस उपलब्ध हो जाती हैं तो सड़क दुर्घटना में लोगों को जान बचाने में बहुत ही कारगर साबित होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *