• Sun. Mar 1st, 2026

आदित्यपुर : 48 घंटे के अंदर गोली फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 3, 2025

आदित्यपुर : बीते 1 जून को आदित्यपुर थाना अंतर्गत त्रिपुरारी कॉलोनी में देर शाम हुई फायरिंग की घटना को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर निवासी मोहित प्रमाणिक उर्फ छोटकु, सुजल अधिकारी उर्फ सुजल बच्चा उर्फ बोडु, रोहित देशपांडे उर्फ चिकु और जिशू गोप शामिल हैं।
जिनके पास से एक लोडेड पिस्टल मैगजीन सहित, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस एवं एक काले-ग्रे रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर JH05DT 9883 बरामद की गई हैं।जिसका उपयोग घटना को अंजाम देने के लिए किया गया था।

क्या था मामला

आदित्यपुर निवासी दीपांकर भुईंया को अपराधियों ने पैर में गोली मार दी थीं। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष दल गठित कर तकनीकी एवं मानवीय सहायता के अनुसार अलग-अलग जगह छापामारी कर हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

बदले की भावना से रची गई थी हत्या की साजिश

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने जानकारी दी कि आरोपी मोहित प्रमाणिक ने अपने पिता सुभाष प्रमाणिक पर अगस्त 2024 में हुई फायरिंग की घटना का बदला लेने के लिए यह हमला करवाया। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दीपांकर भुईंया को गोली मारी थीं। पूछताछ में चारों ने अपना अपराध स्वीकारा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *