• Sun. Mar 8th, 2026

राकोमयू(अ) के सचिव जयप्रकाश चौहान ने महाप्रबंधक से वार्ता की, अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पूर्णवास का आश्वासन

admin's avatar

Byadmin

Jun 3, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आसंगठित) कुसुंडा क्षेत्र संख्या 6 के सचिव जय प्रकाश चौहान के नेतृत्व मे गोधर 25 नंबर अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों

 

को सुरक्षित स्थान पर पूर्णवास के लिए क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रणब दास से मिलकर सभी जटिल समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। जिसे महाप्रबंधक ने गंभीरता पूर्वक संगठन की सारी बातों को सुना और यथाशीघ्र ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर उन्हें पूर्णवास करने का आश्वासन दिया आज के इस वार्ता में मुख्य रूप से

 

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन आसंगठित कुसुंडा क्षेत्र संख्या 6 के सचिव जय प्रकाश चौहान पी बी एरिया के सचिव अनु पासवान प्रभु तुरी हीरा चौहान मोहन चौहान केदार तुरी बबलू रजवार पिंटू कुमार अशोक कुमार शनिचरी देवी मालों देवी चिंता देवी सनोज रजवार कलावती देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *