
चांडिल : सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत तिल्ला पंचायत के होदागोड़ा गांव निवासी जैप 5 के आरक्षी सागर सिंह सरदार (43 वर्ष) का रांची स्थित भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलटी अस्पताल में लंबी चिकित्सा के बाद एक जून को निधन हो गया।

उसके पश्चात झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के द्वारा रिम्स में पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस केंद्र रांची में पुलिस परिवार के द्वारा स्वर्गीय सागर सिंह सरदार के स्वजनों के साथ श्रद्धांजलि दी गई एवं अंतिम सलामी दी गई। सोमवार को गृह जिला सरायकेला खरसावां के नीमडीह थाना अंतर्गत उनके पैतृक गांव होदागोड़ा में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा शाखा के सचिव तारा चांद महतो की देखरेख में अंतिम संस्कार किया गया।

सागर सिंह सरदार गांव का लाया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं एक छऊ नृत्य कलाकार भी थे। उनके असामायिक निधन से नीमडीह क्षेत्र में शौक का लहर छा गया।
इसके पूर्व नीमडीह थाना पु अ नि रतन लाल मुर्मू, पुलिस मेंस एसोसिएशन जैप 5 देवघर के कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ पांडे, अंकेक्षक राजेश यादव आदि ने पार्थिव शरीर पर माला अर्पित कर अंतिम सलामी दी।
—–
शोकाकुल पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।
दिवंगत सागर सिंह सरदार ने पत्नी सुधा रानी सिंह सरदार, पुत्र राकेश सिंह, पुत्री मनीषा सिंह, कनिष्ठ भाई मंगल सिंह सरदार व हेसमजम सिंह, माता पबिता सिंह को छोड़ परलोक गमन किए। पत्नी एवं स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
——-
कैसे हुआ
सागर सिंह सरदार देवघर में जैप 5 में कार्यरत थे। विधान सभा चुनाव 2024 प्रथम चरण 12 नवम्बर 2024 को मांडर विस क्षेत्र के बेड़ो थाना अंतर्गत बूथ संख्या 246 व 247 राजकीय कन्या मध्य विद्यालय क्षत्रि खटगा में ड्यूटी के दौरान संध्या लगभग साढ़े छह बजे बेहोश होकर गिर गए थे। तत्काल बेड़ो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु के लिए भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलटी अस्पताल में चिकित्सा चल रहा था।
पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा के सचिव तारा चांद महतो के देख रेख में पुलिस मेंस एसोसिएशन जैप 5 देवघर के कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ पांडे व अंकेक्षक राजेश यादव परिजनों का पेंशन, नियुक्ति आदि की प्रक्रिया कर रहें है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
