• Sat. Mar 7th, 2026

जिला स्तरीय टीम ने सुरुंगा ओबी डंप का किया निरीक्षण 

admin's avatar

Byadmin

Jun 2, 2025

 

वन भूमि पर अवैध रूप से किए गए ओबी डंप की जांच जिला स्तरीय कमेटी के द्वारा की गई l

उपायुक्त धनबाद के द्वारा वन भूमि पर किए गए ओबी डंप के मामले की जांच के लिए बनाई गई कमेटी ने आज सुरूंगा के गोल्डन पहाड़ी और पहाड़ीगोड़ा ओबी डंप के ऊपर जाकर मामले की जांच की।l

जांच में यह तथ्य सही पाया गया कि बीसीसीएल एवं उसकी अनुषंगी इकाई देवप्रभा कंपनी के द्वारा जानबूझकर वन भूमि पर ओबी डंप की गई है l

समिति की अध्यक्षता कर रहे हैं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा ने बीसीसीएल के जीएम लोदना एरिया से बारीकी से सभी सवाल पूछे l

जीएम लोदना एरिया के द्वारा सवालों के जवाब देने में असमर्थता जताई गई साथ ही सभी सवालों के जवाब टालमटोल करते रहे l

समिति के सदस्य के रूप में अपर समाहर्ता धनबाद ने बीसीसीएल को फटकार लगाया।

आपके कार्य प्रणाली से ग्रामीणों में आक्रोश और गुस्सा है l

वन विभाग की भूमि पर ओबी डंप किया और जंगलों को नष्ट किया है l

जांच दल का नेतृत्व कर रहे एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा ने मौके पर उपस्थित कंपनी के प्रतिनिधि एवं जीएम बीसीसीएल लोदना एरिया को 15 दिनों के अंदर ओबी हटाकर प्रतिवेदन करने को कहा है l

सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बीसीसीएल के द्वारा 120 एकड़ अनाबाद जमीन, 65 एकड़ वन विभाग की जमीन और सैकड़ो एकड़ रैयतों की जमीन पर जबरन ओबी डंप किए हुए हैं l

इसके पदाधिकारी अपने आप को कानून से ऊपर समझते हैं उन्होंने बताया कि पूर्व में एक पत्र बीसीसीएल के द्वारा देवप्रभा कंपनी को लिखा गया था, जिसमें यह स्पष्ट था कि संबंधित खाता प्लॉट वन विभाग की भूमि है उस तरफ ओबी डंप नहीं करें और आज बीसीसीएल कंपनी को बचाने में लगी हुई है , लेकिन दोषी किसी भी हाल में नहीं बक्से नहीं जाएंगे l

120 एकड़ अनाबाद जमीन पर भी आदेश अंतिम स्थिति में है l जल्द ही संबंधित पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *