• Mon. Mar 2nd, 2026

दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति में आयोजित सभा में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

May 25, 2025

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चिलगू -चाकुलिया स्थित मितान जुमिद में दिवंगत समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति में एक सभा का आयोजन किया गया ।

 

जन-मुक्ति वाहिनी एवं विस्थापित मुक्ति वाहिनी के तत्वावधान में हुआ चांडिल, ईचागढ़ कुकड़ू बोड़ाम, पटमदा, जमशेदपुर, नीमडीह आदि क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी,

स्मृति सभा में विशेष रूप से परिवार से मां सुखी टुडू, पत्नी सुकुरमनी टुडू, पुत्र उमूल, बाबूलाल बेटी दुलारी, भतीजी लिंगीन टुडू आदि लोग शामिल हुए।

 

इस अवसर पर चांडिल, ईचागढ़ कुकड़ू बोड़ाम, पटमदा, जमशेदपुर, नीमडीह आदि क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए कहा कि कपूर बागी एक बहादुर समर्पित और बे परवाह कार्यकर्ता थे, जो जीवन पर्यन्त सामाजिक परिवर्तन के लिए सक्रिय रहे।

 

ज्ञात हो कि विगत 6 मई को कपूर बागी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था, वे अपने पीछे अपनी माता जी, पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। पूरा जीवन ही उन्होंने समाज में मजलूमों के लिए समर्पित कर दिया, कभी भी अपने लिए वे जीए ही नहीं ।

 

*हैसियत और पद का कपूर बागी ने कभी भी निजी हित में इस्तेमाल नहीं किया*

 

वक्ताओं ने कहा कि जिनके परिवार से दो दो व्यक्ति अर्थात् *मामा शिबू सोरेन और ममेरे भाई मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री रहे* उनकी हैसियत और पद का कपूर बागी ने कभी भी निजी हित में इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने सादगी और असंग्रह की प्रवृत्ति से अपना जीवन बिताया।

 

ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चलने वाले हर आंदोलन में उन्होंने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

 

इतना ही नहीं, वर्ष 1991 में कोयलकारो बांध के ख़िलाफ़ दूसरे दौर के आंदोलन में, पोटका में जिंदल और मित्तल के ख़िलाफ़ संघर्ष में तथा दलमा क्षेत्र को इको सेंसिटिव जोन घोषित करने के ख़िलाफ़ आंदोलनों में अग्रिम पंक्ति में शामिल रहे।

 

*निडर और बागी तेवर*

 

निडरता उनका एक ऐसा गुण था, जो उन्हें संघर्ष में हमेशा आगे रखता था। आज वैसे ही निडर और बागी तेवर के सामाजिक कार्यकर्ताओं की ज़रूरत सामाजिक बदलाव की मुहिम में है।

 

*सहयोग व मार्गदर्शन*

 

सभी ने अपने वक्तव्यों में कपूर के परिवार, विशेष रूप से उनके बच्चों की पढ़ाई और परवरिश हेतु यथासंभव सहयोग व मार्गदर्शन करने पर बल दिया।

 

स्मृति सभा में सर्व सेवा संघ के सचिव अरविंद अंजुम, लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के सह संयोजक मंथन, SUCI के आशुतोष महतो और अनंत महतो, पूर्वी सिंहभूम जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष डॉ. सुख चन्द्र झा, विस्थापित मुक्ति वाहिनी के श्यामल मार्डी, वासुदेव आदित्यदेव, कार्तिक महतो, घनश्याम, चांडिल बांध सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण गोप, जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी के प्रांतीय संयोजक भाषाण मानमी, सह संयोजक जगत, अमर सेंगेल, कुमार दिलीप, वीर सिंह महतो, निधि कुमारी, बायला मानमी, युवा सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार और अंकुर शाश्वत, विश्वनाथ, चरण, कृष्ण पद, कृत्तिवास, जयदेव, संतोष कुमार, कुमार आकाश सानू, अंतस पलाश, झारखंड जनाधिकार महासभा के अंबिका प्रसाद यादव, वन रक्षा समिति के डोमन बास्के, मातकम डीह पंचायत के मुखिया सुकलाल मुर्मू  समेत अशोक कुमार, ओम प्रकाश के अलावा अलावा शशांक शेखर, विक्रम मुर्मू, जय सिंह सरदार, संतोष सरदार, गुरुवा माझी, रजनी माझी आदि कई लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *