• Mon. Mar 2nd, 2026

आदित्यपुर : बालू लदा हाईवा की जोरदार टक्कर से बिजली का खंभा गिरा। क्षेत्र की बत्ती हुई गुल, समय पर पुलिस नहीं पहुंचने के कारण वाहन चालक बालू लदा हाइवा लेकर फरार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 23, 2025

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 11 भाटिया बस्ती में एक ओवरलोड बालू लदे हाईवा संख्या jh05CP3914 ने बिजली पोल में ज़ोरदार टक्कर मार दी।

जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मचने के साथ बत्ती गुल हो गई है। घटना घटने के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह ओवरलोड बालू लदा हाईवा बालू गिराने के लिए भाटिया बस्ती में जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो कर बिजली की खम्बा में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थीं कि बिजली का खम्बा बीच रास्ते में ही टुट के गिर पड़ा। जिससे आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी मचने लगी।

वही स्थानियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थीं। मगर, पुलिस समय पे नहीं पहुंचने के कारण वाहन चालक वाहन के साथ फरार हो गया। हालांकि, बिजली पोल टूटने के बाद विधुत विभाग द्वारा मरम्मती कराया जा रहा हैं। फिलहाल मौके से बालू लदा वाहन भगाना, पुलिस का लेट से आना।

स्थानीय लोगों के जहन में कई सवाल उत्पन्न हो रहे हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस मामले में जांच होती है या यहीं से बात रफा-दफा हो जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *