
केन्दुआ:-गोन्दुडीह ओपी क्षेत्र अन्तर्गत बसेरिया न०5 रेलवे फाटक के समीप बीसीसीएल प्रबंधन के नेतृत्व में हिलटांप सनरइज आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा भू धसान और अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में मिट्टी भराई करवाया जा रहा था।

की बीते रात लगभग 12.30 बजे अज्ञात 10/15 नाकापोश अपराधियों ने कार्य कर रहे पांच हाइवा का शिशा तोड़ दिया है। हमले में कोई हाइवा चालक घायल नहीं हुआ है। हिलटांप सनराइज आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधक संतोष यादव ने गोन्दुडीह ओपी में घटना का लिखित शिकायत दिया है।

अपने शिकायत में संतोष यादव ने पुलिस को बताया कि, बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा भू धसान और अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में मिट्टी भराई का काम आउटसोर्सिंग कंपनी को दिया गया है।जहां बीते रात 10 से 15 की संख्या में नकाबपोश अपराधी हथियार लहराते हुए गाली गलौज करते हुए
पत्थरबाजी करने लगे, जिससे पांच हाइवा का शिशा टूट गया है। जाते जाते गोलीबारी कर धमकी देते हुए फरार हो गए। गोन्दुडीह ओपी प्रभारी राजन कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर जांच पड़ताल किया, पत्थरबाजी में हाइवा का शिशा टूट है,घटनास्थल पर गोली का खोखा बरामद नहीं हुआ है।गोली चलने की पुष्टि नहीं हुआ है।इस सबंध में जांच पड़ताल कर न्यायोचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
