• Sun. Feb 15th, 2026

बिहार चुनाव को लेकर JMM की कैसी है तैयारी? विनोद पांडे ने बताई पूरी रणनीति

admin's avatar

Byadmin

May 21, 2025

 

बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेएमएम अब बिहार में भी अपनी सियासी ताकत को आजमाने के मूड में है. जेएमएम ने काफी पहले ही बिहार की 12 से 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था

और अब पार्टी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. पार्टी अभी तक महागठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन राजद की ओर से कोई तवज्जो नहीं मिलने पर अब अकेले ही

चुनावी समर में कूदने का मन बना रही है. जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने इसके संकेत दिए हैं. विनोद पांडेय ने कहा कि पटना में महागठबंधन की अब तक तीन दौर की बैठक हो चुकी है और महागठबंधन के साथियों की ओर से हमें कोई सूचना

नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि हम अभी इंतजार कर रहे हैं कि बैठक में जाकर हम अपनी बात रखें. अभी तक इसकी सूचना हमें प्राप्त नहीं हुई है. अब हम भी देख रहे हैं कि महगठबंधन क्या निर्णय लेता है और इसके साथ ही हम अपने निर्णय पर पहुंचेंगे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *