• Wed. Mar 4th, 2026

पवित्रम मातृशक्ति ने नारद जयंती पर किया पत्रकारों का सम्मान

admin's avatar

Byadmin

May 20, 2025

 

पवित्रम मातृशक्ति (पवित्रम सेवा परिवार का महिला आयाम ) द्वारा नारद जयंती के अवसर पर पत्रकार बन्धुओं का सम्मान एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ,देव ऋषि नारद सृष्टि के सबसे पहले पत्रकार माने जाते है ,इसलिए वो एक लोक के संदेश को दूसरे लोक में पहुचा सकते थे ,उनका जन्म जयेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को हुआ था l आज के इस सम्मान समारोह में धनबाद के सभी प्रमुख समाचार पत्रों ,डिजिटल मीडिया ,न्यूज़ चैनलों के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे , आज का यह कार्यक्रम अपने आप एक अनूठा कार्यक्रम था ,जो मीडिया से जुड़े लोगों की समाज के प्रति सेवा का सम्मान था ।

 

पवित्रम मातृशक्ति द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 24 एवम 25 मई 2025 को धनबाद में आयोजित किये जाने वाले *पवित्रम संस्कार वाटिका* कार्यक्रम की जानकारी भी दी गयी, यह कार्यक्रम बच्चो को खेल खेल में संस्कृति एवम संस्कारो से जोड़ने , पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने ,घर मे बड़ो का आदर -सम्मान करने का भाव पैदा करता है ,

 

यह कार्यक्रम राजकमल शिशु विधा मंदिर ,धनबाद में होने जा रहा है ,

हमारी महान वैदिक परंपरा, संस्कृति और जीवन मूल्यों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से पवित्रम मात्रशक्ति संस्था विगत कई वर्षों से बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण का कार्य निरंतर कर रही है ।

 

कैम्प की प्रमुख गतिविधियों में देशभक्ति आधारित विशेष कार्यक्रम , अग्निहोत्र एवं गौ पूजन जैसी वैदिक परंपराओं का अभ्यास, योग एवं ध्यान अभ्यास द्वारा मानसिक और शारीरिक संतुलन का विकास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को निखारने वाली अनेक गतिविधियाँ शामिल है ।

 

इस आयोजन में संस्था की सक्रिय सदस्य रीता, मीना, सीमा, रानी, कीर्ति, सरोज, राशी, सुमन, अलीशा ,दिशा,बरखा,वंदना ,विभा, अनीता , मंजू ,सरला ,

रेणु ,अनिमा ,सुनीता, शिल्पा,

मधु, निधि, पुनम, सरिता, अंजू , श्वेता, सुमित नारायण, अमर नाथ साह, सत्येंद्र अंबष्ट, सुशील मिश्रा पूर्ण उत्साह और निष्ठा के साथ भाग ले रहे हैं।

 

पवित्रम मात्रशक्ति ,पवित्रम सेवा परिवार का महिला आयाम है ,जो एक संस्कारित, जागरूक और राष्ट्रभक्त युवा पीढ़ी के निर्माण की दिशा मे लगातार प्रयासरत है , पवित्रम सेवा परिवार , संस्थापक अजय भरतिया के मार्गदर्शन में अपने विभिन्न आयामो के माध्यम से पिछले कई वर्षों से गाँव गाँव मे जैविक खेती एवम गो उत्पादो के निःशुल्क प्रशिक्षण ,घायल-बीमार गोवंश की सेवा ,आरोग्य के प्रति जागरूकता ,पर्यावरण की रक्षा के लिए विभिन्न कार्य कर रहा है , प्रतिवर्ष किसानों के घरों में फलदार पेड़ लगाए जा रहे है ,प्राकृतिक-चिकित्सा ,आयुर्वेद चिकित्सा के प्रचार के लिए समय समय पर केम्प लगाए जा रहे है ,स्कूलों एवम कालेजो में बच्चो को आरोग्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है ।

 

आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से पवित्रम सेवा परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष संजय भरतिया, संरक्षक योगेंद्र तुलस्यान और शिक्षा प्रभारी आलोक डोकानियां उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय भरतिया ने किया ।

 

गाँव गाँव फिर से गुरुकुल की परंपरा शुरू हो ,इसके लिए पवित्रम सेवा परिवार लगातार प्रयासरत है ।

यह जानकारी बप्पी बाउरी- मीडिया प्रभारी ने दी ,


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *