
बलियापुर: बीबीएमकेयू में झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के प्रतिमा अनावरण के पूर्व मंगलवार को सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के सचिव अधिवक्ता राहुल कुमार महतो ने बलियापुर बीबीएम कॉलेज स्थित बिनोद बाबू के समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने पढ़ो और लड़ो का जो नारा दिया है वह साकार हो रहा है। उन्होंने शिक्षा का अलख जगाने का काम किया। जगह जगह स्कूल कालेज के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

बच्चे अच्छी तालीम पा रही है। उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए तमाम लोगों को आगे आने की जरूरत है। अधिवक्ता राहुल कुमार महतो ने बिनोद बाबू द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की।
इस दौरान पहाड़पुर के दर्जनों नटवा दलों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर प्राचार्य डॉ जितेन्द्र कुमार महतो, प्रो. ज्योतिष कुमार महतो, डॉ निमाई महतो, प्रो. निर्मल कुमार महतो, डॉ ममता कुमारी, डॉ सबीना खातून, प्रो. शिखा रानी महतो, प्रो. मुरली मनोहर महतो, प्रो. विरेन्द्र महतो, परिमल महतो, रंजीत महतो, रामनाथ रजवार, राजकिशोर महतो, पांचू महतो, सुनील महतो, डब्ल्यू महतो आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
