• Mon. Mar 2nd, 2026

विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव प्रखंड का अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

admin's avatar

Byadmin

May 20, 2025

 

बड़कागांव:प्रखंड सह अंचल कार्यालय में दिन मंगलवार को सुबह लगभग 11:00 बजे बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी अचानक बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। सर्वप्रथम विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव अंचलाधिकारी के चेंबर में प्रवेश किया तो बड़कागांव अंचलाअधिकारी मनोज कुमार एवं सीआइ नवल किशोर अनुपस्थित थे।

उनके चैंबर से ही अंचलाधिकारी को फोन कर बुलाया गया तो वह 10 मिनट का हवाला देकर घंटो बाद अंचल कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद सामने उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को समस्या के समाधान को जल्द से जल्द निवारण करने का निर्देश दिया। समस्या लेकर आए ग्रामीणों में से सबसे ज्यादा समस्या अंचल कार्यालय का ही देखा गया और ग्रामीणों ने

अंचलाधिकारी के सामने अंचलाधिकारी के द्वारा काम नहीं करने का भी आरोप लगाया जिस पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव अंचलाधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों का सबसे ज्यादा समस्या अंचल कार्यालय से संबंधित ही शिकायतें मेरे पास आती है जो बिल्कुल गलत है।

मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख फुलवा देवी,जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष सह मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, आजसू पार्टी का केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,राजा खान, कामेश्वर महतो प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां,पूर्व मुखिया भीखन महतो, घनश्याम कुमार दांगी,गिरेंद्र प्रसाद, रामचंद्र महतो, खाद आपूर्ति पदाधिकारी भास्कर राज, कृषि पदाधिकारी पंकज गुप्ता, बीपीओ हीरो महतो, अरुण पासवान, आवास कोऑर्डिनेटर विकास कुमार, राजस्व कर्मचारी मनीष पाठक, आशीष पासवान, सुबोध सिंह, कैलाश महतो, सचिन कुमार, प्रकाश कुमार, रविंद्र कुमार, राम नरेश ठाकुर सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष फरियादी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *