• Mon. Mar 2nd, 2026

संविधान बचाओ कार्यक्रम मे शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश।

admin's avatar

Byadmin

May 20, 2025

 

लोयाबाद-संविधान बचाओ कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू का जोरदार स्वागत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के नेतृत्व में करकेंद मोड़ में सैकड़ों समर्थकों के साथ किया गया l

इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि देश संकट के दौर पर है राष्ट्र ,सैनिक और संविधान के साथ हमारे नेता राहुल गांधी मजबूती के साथ खड़े हैं और हम सभी को उनके अभियान को मजबूती देना है l

कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि देश न डंडे से चलेगा न भय से चलेगा देश प्यार,भाईचारा,प्रेम, सौहार्द और संविधान से चलेगा l इस अवसर पर असलम मंसूरी व राज कुमार महतो(राम-रहीम), संजय जायसवाल, अवधेश पासवान, जियाउल हक, बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष बलराम महतो, कतरास नगर अध्यक्ष रंजीत पांडेय,श्री राम चौरसिया, अमित महतो, माधो सिंह,डब्ल्यू पासवान, अजय पासवान,शाहरुख खान, मुकेश साव, रॉबिन पाल, भोला राम, विनोद शर्मा, रोहित वाही, शौकत खान, कुंदन भुईयां ,मनोज पासवान, सिबलु खान, गौतम रजक, राहुल पांडेय, रामेश्वर तुरी आदि प्रमुख थे।।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *