• Mon. Mar 2nd, 2026

बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक ने की बैठक कहा 24 घंटे के अंदर जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलें

admin's avatar

Byadmin

May 19, 2025

 

बड़कागांव :बड़कागांव विधानसभा के बड़कागांव प्रखंड और केरेडारी प्रखंड में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को ग्रामीण जनता झेल रहे थे। जिसको लेकर ग्रामीणों विधायक का रोशन लाल चौधरी को कई बार इसकी शिकायत की। जिसके बाद विधायक रोशन लाल चौधरी ने इस गंभीर समस्या को देखते हुए ग्रामीण जनता को गर्मी से निजात दिलाने हेतु हजारीबाग के विद्युत आपूर्ति अंचल कार्यालय में सोमवार को ईएसई अशोक कुमार उपाध्याय,ईईई सुब्रोत बनर्जी, एएसई अमित कुमार के साथ बैठक की।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को विधायक ने सख्त निर्देश दिया कि बिजली की आपूर्ति में किसी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगा।

क्षेत्र में जले या खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर एवं पुराने तारों की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होता है इसे अभिलंब 24 घंटे के अंदर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करें।

नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल होने से ही किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलती है। बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है और यहां पर ग्रामीण कृषि करके ही अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इसके साथ- साथ दुकानदारों और छात्र-छात्राओं को भी बिजली नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।किसानों सहित सभी ग्रामीणों के हित का ख्याल रखना हमारा दायित्व है। और इसी के लिए ही बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनकर विधानसभा पर भेजा है मैं बिजली की समस्या को लेकर काफी चिंतित हु अगर जल्द से जल्द इसे ठीक नहीं किया गया तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर हजारीबाग के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव , केरेडारी आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *