• Mon. Mar 2nd, 2026

आदित्यपुर : कंक्रीट मिक्सर मशीन वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की हुई मौत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 19, 2025

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सुधा डेयरी के समीप कंक्रीट मिक्सर मशीन वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई है। घटना दोपहर 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान आदित्यपुर भाटिया बस्ती निवासी राज गोपाल मंडल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कांड्रा की ओर जा रही मिक्सर मशीन वाहन ट्रैफिक सिग्नल को पार करने के चक्कर में तेज गति से वाहन को भगाने लगा, इसी दौरान जमशेदपुर की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद से ही सड़क पर अफरा – तफरी मचने लगी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जमशेदपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिवार को सूचित कर दिया है।

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *