
बलियापुर प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें धनबाद व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका कश्यप मुख्य रूप से मौजूद थी। उन्होंने लोगों को एंपावरमेंट कैंप के महत्व पर विस्तार ढंग से प्रकाश डाला। सरकार द्वारा लोगों को दी जा रही मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारियां दी गई।

इसके अलावा घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटना आदि मामलों में सरकार की ओर से दी जाने वाली मुआवजा राशि के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकार मित्र एजाज अहमद ने अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं आदि लाचार लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभ योजना के बारे में जानकारी दी।
शिविर में जेएसएलपीएस के तहत ग्राम संगठन समूह की आठ महिलाओं को 6 लाख का ऋण राशि का चेक तथा कृषि विभाग की ओर से पांच किसानों को चार लाख की ऋण राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी जिला परिषद सदस्य उषा महतो, विधायक प्रतिनिधि विजय रजक ० आदि के द्वारा दीप प्रचलित कर किया गया। मौके पर शैलेन मंडल,डीपीआरओ मो आलम,बीपीओ विशाल कुमार , हीरालाल मोदक, प्रतिमा देवी, नमिता देवी, तपन रजक जगदीश रजक, संतोष कुमार सिंह, आनंद चक्रवर्ती, अदिति कुमारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
