
बलियापुर: बलियापुर शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को चड़क पूजा धूमधाम से संपन्न हो गया। चड़क पूजा को लेकर परिसर में मेला का दृश्य बना हुआ था। शिव भक्तों ने उपवास कर भगवान शिव पर आस्था जताते हुए शरीर के विभिन्न हिस्सों में लोहे का की चुभोकर नाचते गाते रहे। शिव भक्त 30 फीट ऊंचाई पर लकड़ी के खूंटे के सहारे लट पर बांधकर घुमे। वहीं कुछ शिव भक्त बलियापुर बाजार में लोहे की कील चुभोकर स्कॉर्पियो गाड़ी खींचते नजर आए। चड़क पूजा में शिव भक्त मन्नत मांगने के भी परंपरा है। गुरुवार रात को महिला झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। झूमर कार्यक्रम में दर्शक रातभर आनंद लेते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में चड़क पूजा कमेटी का सराहनीय योगदान रहा।

बलियापुर में छात्रों के बीच साइकिल वितरण


बलियापुर: प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सत्र 2023 – 24 के आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया. मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी के हाथों छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि सत्र 2023 – 24 के आठवीं कक्षा के कूल 148 विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण किया जाना है.मौके पर आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वपन कुमार महतो, शैलेन मंडल, राधेश्याम रजक आदि मौजूद थे।
बलियापुर के लोगों ने विधायक चन्द्रदेव महतो को दी बधाई

बलियापुर: सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो को जीसी मेंबर नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ रांची और अधिषद् सदस्य विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में बनाए जाने पर लोगों में हर्ष हैं। प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, रोहित कुमार महतो, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, कृष्णा दा, देवाशीष पांडेय, शीतल दत्ता, सुनील कुमार महतो, राजू महतो, सुरजीत चन्द्रा, आनंदमयी पाल, काशीनाथ मंडल, चंदन भूमिहार, सूरज महतो आदि ने बधाई दी।
कालुबथान से आरोपी को किया गिरफतार, जेल
बलियापुर: पुलिस ने शुक्रवार को कांड संख्या 82/24 के आरोपी राज अहमद को कालुबथान ओपी क्षेत्र से धर दबोच पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। आरोपी पर 19 जून 2024 को बलियापुर पतलाबाड़ी रोड स्थित सिंगियाटांड़ के पास 56 हजार नकद, मोबाइल व टेब लूट की घटना में संलिप्त होने का आरोप था। भुक्तभोगी बंधक बैंक के ब्रांच मैनेजर सुचांद मंडल ने घटना के बाद थाना में मामले की शिकायत की थी। प्रभारी थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि घटना के बाद से ही पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। इसी दौरान कालुबथान ओपी पुलिस के सहयोग से आरोपी कालुबथान के पास पकड़ा गया।
बलियापुर में चड़क पूजा पर झूमर नृत्य का आयोजन

बलियापुर : बलियापुर कुम्हार टोला स्थित मड़प थान में शुक्रवार को चड़क पूजा को लेकर काफी उत्साह देखी गई। इस दौरान रात को सभी शिव भक्त तालाब में स्नान कर बुढ़ा बाबा की जयकारे और गाजे बाजे के साथ मड़प थान पहुंचे। रात भर जागरण में राजदूत महतो पुरुलिया और रेबती महतो चन्दनकियारी की झूमर टीम ने दर्शकों को झुमाया। मौके पर उप प्रमुख प्रतिनिधि स्वपन कुमार महतो, मुखिया गणेश महतो, दिगम्बर महतो, चंद्रमोहन महतो, धीरजू महतो, रूपेश प्रमाणिक आदि उपस्थित थे।
विधायक चन्द्रदेव महतो रसोईया का हालचाल जाना

बलियापुर:झारखण्ड रसोईया संघ की अनीता देवी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। उनका इलाज सदर अस्पताल रांची में चल रहा है। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो को खबर मिलते ही अस्पताल पहुंच कर उनके स्वास्थ्य का जानकारी लिया। हरसंभव मदद करने के लिए आश्वस्त किया। कहा कि पूरा भाकपा माले परिवार उनके साथ खड़ा है। साथ ही रोहित कुमार महतो ने रक्तदान किया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
