
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के महुबनी वन गांव निवासी राकेश मंडल की पत्नी नूपुर मंडल 24 वर्ष ने शुक्रवार दिन 11:00 बजे अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली नूपुर तोपचांची थाना क्षेत्र के

खारीयो गांव निवासी मिथुन मंडल की पुत्री थी उसकी शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व राकेश मंडल के साथ हुई थी इस बीच उसने दो पुत्री को जन्म दिया जिसमें बड़ी पुत्री ढाई बरस एवं छोटी पुत्री दो महीने की है शादी बाद पति पत्नी बीच अक्सर बात भी बात होते रहता था शुक्रवार के दिन भी दोनों में कहा सुनी हुई थी घटना के

समय घर में कोई नहीं था राकेश मंडल ने दोपहर में फोन कर अपने ससुराल वालों को सूचना दी कि उसकी पुत्री ने फांसी लगाकर के आत्महत्या कर ली है पुलिस को शाम 6:00 बजे घटना की सूचना दी गई इसके बाद दलबल के साथ गोविंदपुर के पुलिस मौके पर
पहुंची एवं डेड बॉडी का पंचनामा किया पंचनामा में हस्ताक्षर नहीं किए जाने के कारण शव उठाया नहीं जा सका इधर घटना की सूचना मिलने पर नूपुर मंडल के पिता मिथुन मंडल मां रीता देवी अपने साजन के साथ महूबनी पहुंच गए इस बीच राकेश मंडल एवं उनके स्वजन फरार हो गए हैं राकेश मंडल चालक का काम करता है
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
