• Mon. Mar 2nd, 2026

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया धनबाद में समर कैंप का भव्य आयोजन

admin's avatar

Byadmin

May 16, 2025

 

14 से 16 तक Global School of India, Dhanbad में कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय समर कैंप का भव्य आयोजन किया गया। यह समर कैंप बच्चों के मानसिक, शारीरिक, और रचनात्मक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों से भरपूर रहा, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ भाग लिया।

समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, चेस, लूडो, जिमनास्टिक, योगा, रेन डांस, क्राफ्ट, ड्रॉइंग, डांस, स्टोरी टेलिंग, स्टोरी राइटिंग, पेंटिंग जैसी कई रचनात्मक और खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लिया। हर गतिविधि ने बच्चों की प्रतिभा को एक नया मंच प्रदान किया।

इस आयोजन का एक खास आकर्षण साइकिल रेस रहा, जिसमें बच्चों ने अत्यंत आनंद और उत्साह के साथ भाग लिया। इसके अलावा बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और अपने गार्डन की सफाई करके स्वच्छता के महत्व को व्यवहारिक रूप में सीखा।

कैंप के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को यह भी सिखाया कि फसलें कैसे बोई जाती हैं — यह ज्ञानवर्धक अनुभव बच्चों के लिए अत्यंत रोचक और उपयोगी रहा।

आज समर कैंप का समापन हुआ, जहां बच्चों ने इस तीन दिवसीय यात्रा को यादगार बताते हुए कहा कि वे अब गर्मी की छुट्टियों का आनंद उठाने के साथ-साथ दिए गए गृहकार्य को पूरा कर रचनात्मक रूप से समय बिताएंगे।

इस सफल आयोजन को स्मरणीय बनाने में कई शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही। मिस संगीता, मिस प्रियंका, मिस पूजा, मिस दिया, श्रीमती सविता, श्री जुनैद, श्री परवेज आलम खान, मिस कृति, श्री दीपक , मिस नाज़ एवं श्री इरफान ने अपनी कर्मठता और समर्पण से समर कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विद्यालय परिवार इन सभी शिक्षकों की निष्ठा के लिए उनका आभार व्यक्त करता है।

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *