
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बीती रात निजी कंपनी श्रीराम पीवीसी में कार्यरत लगभग 40 वर्षीय सुरक्षा गार्ड मिथिलेश रवानी की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह थाने के ठीक समीप नगर निगम द्वारा बनाए गए जबूतरे पर खून से लथपथ उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक मिथिलेश रवानी मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के निवासी थे और वर्तमान में श्रीराम पीवीसी कंपनी द्वारा केंदुआडीह थाना के समीप भंडारण किए गए पाइपों की सुरक्षा में तैनात थे। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि मृतक मिथलेश रात्रि पाली में ड्यूटी पर थे। सुबह उनका शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। केंदुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद अन्तय परीक्षण के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज जांच में जुट गई है। वही इस घटना को लेकर केंदुआडीह थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने बताया कि श्रीराम पीवीसी कंपनी क्षेत्र में नगर निगम की पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रही है।

कंपनी द्वारा पाइपों की सुरक्षा के लिए दो नाइट वॉचमैन लगाए गए थे, जिनमें से एक मिथिलेश थे। प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात अपराधीयों ने पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या की है। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर धनबाद डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम भी पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच कर अपराधियों की जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। थाने के समीप हुई इस हत्या ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
