• Mon. Mar 2nd, 2026

डैफोडिल्स में समर कैम्प का भव्य आयोजन

admin's avatar

Byadmin

May 16, 2025

 

पुटकी(धनबाद) करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडैमी ओर डैफोडिल्स बचपन में समर कैम्प का भव्य आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के साथ समर कैम्प का शुभारंभ किया गया। समर कैम्प में विद्यालय प्रांगण में स्वीमिंग पुल, मिक्की माउस, जंपिंग राईडस, नाव झुला, आदि की व्यवस्था की गई ,जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने जमकर धमाल मस्ती किया एवं समर कैम्प का आनंद उठाया।

इस समर कैम्प में करीब 400 से अधिक छात्र-छात्रा एवं आभिभावक उपस्थित थे। समर कैम्प में छात्र-छात्राओ दवारा विभिन्न तरह का खेल, आर्ट एंड क्राफ्ट, वाटर डांस,पेंटिंग आदि किया गया। ईस अवसर पर विद्यालय संस्थापक स्व०चंडीचरण बनर्जी(चंडीसर),भूतपूर्व गणित शिक्षक पुटकी उच्च विद्यालय पुटकी को भी याद करते हुए नमन किया गया अभिभावको एवं ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष अध्यक्ष रंजीत सिंह ने विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ का भुरी भुरी प्रसंशा की सभी छात्र-छात्राओ का उत्साह बढ़ाने के लिए उत्तम जलपान कराया गया एवं आकर्षक उपहार दिया गया।

समर कैम्प का संचालन डोली सिंह एवं प्रमोद सिन्हा कर रहे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक शिक्षिकाओ में अनिल सिंह, चंदन पासवान, स्वाशत रंजन कर,कविता दत्ता, संजय दत्ता, रेशमी छाया उषा , शशि गुप्ता, करुणा चंदा, शिल्पा, महक, चेरी, मुनमुन सेन ,रंजीत घोष, अरिंदम, जयंत घटक, प्रभाकर मिश्रा, बनमाली,सम्प्रीता. कुलजीत कौर, रिया , शलौनी,आदि का सराहनीय योगदान रहा। अंत मै विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी के सारगर्भित संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्य-क्रम के समापन की घोषणा की गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *