
बलियापुर: अंबेडकर नगर बलियापुर नीचे टोला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृपाली दास का निधन गुरुवार को हो गया है। वे 45 वर्ष किए थे। 3 सप्ताह पूर्व ब्रेन हेमरेज हो गया था।

उनका इलाज कोलकाता में किया जा रहा था। कई दिन पूर्व उसे बलियापुर लाया गया। बताया जाता है कि बुधवार रात करीब 11:00 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उसे धनबाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में उनकी पत्नी अनिता देवी, दो पुत्र राहुल एवं काजू, मां आदोरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, उप प्रमुख आशा देवी, आशीष महतो, मुखिया गणेश महतो, मुखिया विजय गोराई, शैलेन मंडल, गिरधारी लाल अग्रवाल, सनातन रविदास, स्वपन कुमार महतो, मुकुल चंद्र रोहिदास, गंभीर रविदास, शंकर दास, रविन्द्र वर्मा, राजेश कुमार सिंह, सुदाम कुंभकार, विकास दास आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
