• Sat. Feb 14th, 2026

_अपहरण के बाद किशोर की हत्या, इंस्टाग्राम पर मैसेज कर मांगी 5 लाख की फिरौती, पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े सभी आरोपी

admin's avatar

Byadmin

May 10, 2025

 

बिजनौर : अपहरण के बाद किशोर की हत्या कर दी गई. मामला शिवाला कलां इलाके का है. हत्या का आरोप चचेरे भाई और उसके 4 दोस्तों पर लगा है. आरोपी परिजनों के साथ किशोर को ढूंढने का नाटक कर रहा था. इंस्टाग्राम पर मैसेज कर 5 लाख की फिरौती मांगी गई थी. हत्या के बाद आरोपी शव को खेत में दफना रहे थे. इस दौरान मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

एसपी देहात विनय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से फावड़े के अलावा 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, 2 खोखा, 4 मोबाइल फोन बरामद किया गया है. आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी. जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. परिवार के लोगों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 

अब पूरे घटनाक्रम के बारे में जानिए : शिवाला कलां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर कला गांव निवासी दीपक कुमार किसान हैं. 6 मई को उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका 14 वर्षीय बेटा कहीं चला गया है. गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस किशोर की तलाश में जुटी थी. परिजन भी तलाश रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था. सर्विलांस टीम, स्वाट टीम के अलावा स्थानीय पुलिस भी किशोर की तलाश में जुटी थी

 

गांव के जंगल में दफना रहे थे शव : परिजनों को 8 मई की रात को अपहरणकर्ताओं का इंस्टाग्राम पर मैसेज आया. इसमें लिखा था कि आयुष का अपहरण हो गया है. 5 लाख की फिरौती भी मांगी गई. परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मैसेज करने वाले के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी. जांच में पता चला कि आरोपियों में आयुष का चचेरा भाई अनिकेत भी शामिल है. वह मुख्य आरोपी भी है. इसके कुछ देर बाद पुलिस को जानकारी मिली कि आयुष की हत्या कर दी गई है. शव को गांव इमलिया के जंगल में आरोपी दफना रहे हैं.

 

साजिश में शामिल न होने पर हत्या : एसपी देहात के अनुसार पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस को देखते ही भाग निकलने के प्रयास से आरोपियों ने फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनिकेत के पैर में गोली लग गई. टीम ने अनिकेत समेत अनमोल, आकाश, नकुल और उमेश को दबोच लिया. पूछताछ में उन्होंने बताया कि पूर्व नियोजित तरीके से आयुष को बहला-फुसलाकर ले गए थे. वे आयुष के जरिए उसके परिजनों को फोन कराकर 5 लाख की फिरीती मांगने की फिराक में थे. आयुष उनकी साजिश में शामिल नहीं हुआ. इस पर उन्होंने उसे मार डाला.

 

परिजनों को गुमराह करता रहा मुख्य आरोपी : मुख्य आरोपी अनिकेत शातिर तरीके से परिवार को गुमराह करता रहा. वह परिवार के साथ मिलकर आयुष को तलाशने का नाटक भी कर रहा था. जांच में पता चला कि उसने आयुष से बोला था कि वह फिरौती के 5 लाख रुपये में से 2 लाख उसे दे देगा. बाकी के 3 लाख सभी आपस में बांट लेंगे. आयुष ने इसका विरोध किया. राज खुलने के डर से उसकी हत्या कर दी.पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आयुष परिवार का इकलौता बेटा था. परिवार में एक बहन है. वारदात के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *