• Sun. Feb 15th, 2026

जन वितरण प्रणाली पर मिलने वाले राशन को लेकर हुआ विवाद,कुछ ने कहा कटौती हो रही है तो कुछ ने कहा चुनावी रंजिश है यह।

admin's avatar

Byadmin

May 5, 2025

 

 

लखीसराय – जन वितरण प्रणाली पर मिल रहे राशन को लेकर लोगों में विवाद उत्पन्न हो गया इस विवाद की मुख्य वजह मिलने राशन में कमी बताई गई, लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत बताते हुए चुनाव की रंजिश निकालने की बात कही है।

साथ ही कहा कि गलत करने का कोई बात ही नहीं आता है। मामला चानन प्रखंड के भलुई पंचायत के बसुआचक के वार्ड संख्या सात की है जहां जनवितरण प्रणाली के दुकानदार सुधा देवी पर कुछ लोगों ने राशन वितरण के दौरान राशन कटौती कर लेने की बात कही। वही कुछ माहौल ने कहा कि यह गलत है हमे पूरा अनाज मिलता हैं इसमें झूठा बात बताने वाला व्यक्ति जब डीलरशीप लिए हुए था तो वो गलत करता था पर अब ऐसा नहीं है।

गांव के रामपुआर यादव में कहा कि हमे पांच सदस्य पर 24 केजी अनाज मिला है। वही सुनील मोदी ने कहा कि 3 सदस्य पर 14 किलोग्राम अनाज मिला और राशन उठाव के बाद मिलने वाला पर्ची दुकानदार के द्वारा ही ले लिया जाता है। वही विनीता देवी ने कहा कि यह गलत है हमे पूरा अनाज मिलता हैं इसमें झूठा बात बताने वाला व्यक्ति मधु यादव जब डीलरशीप लिए हुए था तो अनाज घर में ही रख लेता था और अब लोगो को झूठ बोलने को कहता है। वही मधुसूदन कुमार ने कहा कि यह डीलर 9 सदस्यों में 45 केजी में 44 केजी ही अनाज देता था हमारा अनाज इस दुकान पर काट लिया जाता था इसलिए मैने चंद्रिका साव के पास जाकर अनाज का उठाव कर लिया है। वकील मोदी ने कहा कि पीला कार्ड में पांच सदस्यों पर 35 किलो अनाज हमे मिला है कोई कहता है

तो वो झूठ है। मुन्ना यादव ने कहा कि मेरे परिवार के कार्ड पर चार सदस्य पर 20 किलोग्राम अनाज मिल जाता है।गीता देवी ने कहा कि मेरे राशन कार्ड में छह आदमी पर 30 किलो अनाज मिलता है। पहले सुरेश डॉक्टर के पास अनाज लेने पर वहां काट लिया जाता था पर यहां पूरा मिल जाता है। रेखा देवी ने कहा कि मेरे राशन कार्ड में चार आदमी पर हमे 20 किलोग्राम अनाज मिल जाता है। एक पाव भी अनाज हमारा नहीं काटता है। सुमा देवी ने कहा मेरे कार्ड पर 3 सदस्य पर 15 किलोग्राम अनाज मिल जाता है।वही सुनीता देवी ने कहा कि मधुसूदन जब डीलर था तो ये राशन काट लेता था तब कोई नहीं कहता था पर अब सही मिल रहा है तो कटौती की बात कर है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *