• Sun. Mar 1st, 2026

उप विकास आयुक्त एवं जिला परियोजना पदाधिकारी बड़कागांव प्रखंड के दो अलग-अलग पंचायत का दौरा

admin's avatar

Byadmin

May 5, 2025

 

 

*बड़कागांव*। हजारीबाग उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद एवं जिला परियोजना पदाधिकारी प्रभात रंजन बड़कागांव प्रखंड के दो अलग-अलग पंचायत का दौरा कर मनरेगा योजना से संचालित होने वाली योजना बागवानी के लिए गड्ढा खोदो अभियान का शुभारंभ किया गया।

उप विकास आयुक्त श्री अहमद बड़कागांव प्रखंड के बादम पंचायत एवं परियोजना पदाधिकारी श्री रंजन गोंदलपुरा पंचायत में गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत की गई। इसके अलावा पंचायत में संचालित पुराने बागवानी का भी अवलोकन तथा पंचायत में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ योजना का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात दोनों पदाधिकारी ने बड़कागांव प्रखंड सभागार में प्रखंड के सभी पंचायत सेवक रोजगार सेवक एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट से अवगत हुए।

बैठक में अधूरे आवास योजना को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। ज्ञात हो कि इस वर्ष बड़कागांव प्रखंड को 235 एकड़ भूमि पर बागवानी करने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें अब तक 128 एकड़ भूमि का चिन्हित किया जा चुका है। चिह्नित भूमि पर ही बागवानी योजना का गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, बीपीओ हीरो महतो, अरुण कुमार, सहायक अभियंता ओमप्रकाश,कनीय अभियंता शमसुद्दीन अंसारी, रोजगार सेवक फजरुल रहमान, तूफानी कुमार गड्ढा खोदो अभियान में शामिल थे। वही समीक्षा बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ सहित प्रखंड कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भास्कर राज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंकज गुप्ता, आवास कोऑर्डिनेटर विकास कुमार, बीटीएम श्याम नंदन कुमार सहित संबंधित पंचायत सचिव रोजगार सेवक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *