
सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी अंतर्गत माकुलाकोचा स्थित दलमा वन्य प्राणी अभ्यारण संग्रहालय परिसर में वन- पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 5 मई को होने वाले दलमा विशु शिकार (सेंदरा पर्व) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया। उक्त बैठक में दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के सभी ईको विकास समिति के साथ बैठक किया गया।


बैठक को संबोधित करते हुए चांडिल दलमा पूर्वी रेंज एवं पश्चिमी रेंज के आरएफओ अर्पणा चंद्रा और दिनेश चंद्रा ने पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए अपील किया कि विशु शिकार में जो भी आदिवासी समुदाय का पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार उसे सादगी के साथ अनुपालन करते हुए पूजा पाठ इत्यादि करें लेकिन वन्य प्राणी को शिकार ओर क्षति न पहुंचाएं क्योंकि आज के समय में एक मनुष्य की जितना योगदान इस पृथ्वी के अस्तित्व के लिए है उतना ही एक वन्य जीवजंतु की भी है। वहीं पत्रकार से मुखातिब होते हुए उन्होंने आगामी 05 मई को होने वाले विशु शिकार (सेदरा पर्व) शामिल होने वाले लोगों को अपील किया कि आज समय के अनुसार हमें अधिक से अधिक वन्य प्राणियों की संरक्षण हेतु संकल्पित होने की आवश्यकता है।
विशु शिकार को देखते हुए विभाग की और से कर्मचारी को बड़ा ध्यान देना और जंगलों में लगातार गस्ती किया जा रहा है । आरएफओ अपर्णा चंद्रा ने बताया कि आधुनिक हथियार के साथ किसी भी शिकारी को मिलने से बीभाग की और से सख्त कारवाई किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
