• Sat. Feb 14th, 2026

आमटाल कुंज वर्णन पाला कीर्तन के साथ अखंड हरि कीर्तन का हुआ समापन

admin's avatar

Byadmin

Apr 30, 2025

 

बलियापुर:- बलियापुर प्रखंड अंतर्गत आमटाल पंचायत के श्री श्री हरि कीर्तन सोलोआना नीलकोठी (विवेकानंद क्लब) द्वारा आयोजित दो दिवसीय हरि कीर्तन का समापन मंगलवार 29 अप्रैल को कुंज वर्णन पाला कीर्तन के साथ संपूर्ण हुआ. हरि कीर्तन का आयोजन

26 अप्रैल शनिवार को शुभ गंधाअधिवास के साथ प्रारंभ हुआ था. लीला कीर्तनिया श्री मनोरंजन चक्रवर्ती और श्रीमती सुमित्रा चक्रवर्ती (पुरुलिया,पश्चिम बंगाल) ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन भजन कीर्तन के माध्यम से प्रस्तुत किया. गोपियों की कृष्ण से

बिछडऩे की वियोग फिर से मिलन के साथ रासलीला के वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गये। भगवान कृष्ण के जय जयकार और महिलाओं की उलुर ध्वनि से मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ था। श्री परिमल बाबाजी महिला रंगदल मंडली तालबेडिया,निरसा और श्री श्री गौउर हरि कीर्तन गर्ल्स रंगदल आमटाल द्वारा आकर्षण झांकी के साथ रंग कीर्तन की प्रस्तुति किया गया. कीर्तन में पूजा-पाठ पुजारी पप्पू चक्रवर्ती एवं वैष्णव सुरेश दास के द्वारा किया गया. इसके बाद सैकड़ों लोगों को प्रसाद वितरण किया गया. धार्मिक आयोजन में सैकड़ों महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए. आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव के नवयुवक सक्रिय रहे. इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. आयोजक कमेटी ने बताया कि हरि कीर्तन के आयोजन से पूरा गांव शांति, सुख-समृद्धि, बारिश तथा भक्तों के मन को शांति मिलती है. अखंड हरि कीर्तन के पूर्व से पूरा मंडप को विशेष साज-सज्जा की गई। इस मौके पर आनंदमीय पाल, सपन बैनर्जी,धीरेंद्र चंद्र पाल,गोविंद

आचार्य,दिपक चंद्र,नंदू वर्मा,पोतन आचार्य,गोपाल कुंभकार,प्रदीप दे,प्रताप पाल,मिंटू चंद्र, गणेश रवानी,जादू कुंभकार,कार्तिक कुंभकार,तारकनाथ पाल,राकेश रवानी,करण रवानी,मलिंदो सोरेन,भाणेश्वर मरांडी,अजय रवानी,दीपक कुंभकार,मून डे,अनु आचार्य,कर्ण रवानी,राजकुमार कुम्भकार, लालू कुम्भकार,संजु रवानी,वीरेंद्र चंद्र पाल,दिनेश रवानी,आकाश मरांडी,पिंटू पाल का काफी सहयोग रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *