• Sat. Feb 14th, 2026

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन, सिंधु सदन की छात्राएं बनीं विजेता

admin's avatar

Byadmin

Apr 28, 2025

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

 

केंदुआ(धनबाद) राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के बालिका विभाग में अंतर सदन विद्यालयी अंग्रेजी वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया स्मार्टफोन आपको स्मार्ट बनाते हैं ‘ विषय के पक्ष और विपक्ष में छात्राओं ने अपने-अपने विचार अभिव्यक्त किए। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

प्रथम स्थान सिंधु सदन की दीशिता, नंदिनी राठौर, हिमांशी आडवाणी को मिला एवं दूसरे स्थान पर गोदावरी सदन की सोनल बनर्जी , देवोश्री मुखर्जी तथा अस्मिता गोराई रहीं। विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बच्चों की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।

 

बच्चे बच्चियों की बुद्धि कुशाग्र होती है, उनका हौसला भी बढ़ता है। प्रतियोगिता में हार जाने की स्थिति पर वे फिर से परिश्रम करते हैं और उन्हें जीत भी हासिल होती है। अतः ऐसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेनी चाहिए।उपप्राचार्या लीला सिंह ने विजेता बच्चियों को पुरस्कृत किया।

 

निर्णायक की भूमिका संजय पात्रा, विनय नारायण राय , तथा मौसमी घोष ने

निभाई। कार्यक्रम अंग्रेजी की वरिष्ठ शिक्षिका शरद लक्ष्मी बनर्जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *