
रांची स्थित धरोहर बैंक्वेट एंड मैरिज हॉल में मिस्टर और मिस ईस्टज़ोन स्टुनिंग फ़ैशन 2025 के ग्रैंड फ़िनाले में भाजपा नेत्री सह ओम आरोहणम् संस्थान के संस्थापिका शेफाली गुप्ता बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुई। जहां उनका स्मृति चिन्ह् के साथ स्वागत एवं अभिनन्दन कर अतिथि वंदन किया गया। स्वागत एवं अभिनंदन से अभिभूत एवं बतौर अतिथि कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर आयोजकों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त की।

इस दौरान मिस्टर और मिस ईस्टज़ोन शानदार फ़ैशन शो में झारखंड, बिहार एवं बंगाल प्रदेश के कई प्रतिभागियों ने फैशन शो ग्रैंड फ़िनाले में प्रस्तुति दिया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन की। जिसमें मुख्य रूप से ईस्टज़ोन स्टुनिंग फ़ैशन के निदेशक रिषभ सिन्हा शामिल रहे।

कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता के रूप में आश्रय फाउंडेशन रहा। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आत्मविश्वास बढ़ता है। अपनी प्रतिभा को दिखलाने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
