• Sat. Feb 14th, 2026

फकीरडीह में हजरत ईसराइल शाह बाबा मजार पर उर्स मेला शुरू,29अप्रैल को होगा कव्वाली का महा मुकाबला

admin's avatar

Byadmin

Apr 27, 2025

 

गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड फकीरडीह में स्थित हजरत ईसराइल शाह बाबा मजार में शुक्रवार की शाम 7:30 बजे धूमधाम से किया गया गूसूल.

 

विगत 29 अप्रैल रविवार की रात को आयोजित होगा शानदार कव्वाली का महा मुकाबला. वही इस शानदार कव्वाली में मुंबई से कव्वाल नेहा नाज एवं लखनऊ से अफताब शाबरी शिरकत करेंगे.

 

कमेटी के सदस्यों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष में भी फकीरडीह में स्थित हजरत ईसराइल शाह बाबा मजार के गूसुल के बाद उर्स मेला आयोजित होता है और यह मेला लगभग सात दिनों तक आयोजित होते हैं.

 

वहीं आज मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कोंग्रेस के जिला महासचिव मोईन अंसारी, बीस सुत्री प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अंसारी पंचायत समिति संग के प्रखंड अध्यक्ष आसिफ अंसारी, मजार कमेटी के अध्यक्ष अनवर अंसारी, असगर अंसारी, हसन अंसारी, इत्यादि कई सदस्य मौजूद रहे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *