• Sat. Feb 14th, 2026

एटीएस पहुंची धनबाद तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, देश के विभिन्न हिस्सों में चल रही जाँच

admin's avatar

Byadmin

Apr 26, 2025

 

 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच अब झारखंड के धनबाद तक पहुंच गई है।

 

शनिवार सुबह से एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) की टीम धनबाद के वासेपुर सहित शहर के कई इलाकों में सक्रिय है। माना जा रहा है कि इस आतंकी हमले के तार धनबाद से जुड़े हो सकते हैं, जिसे लेकर जांच तेज कर दी गई है। एटीएस की टीम सबसे पहले वासेपुर के नूरी मस्जिद के पास पहुंची और वहां सघन छानबीन की।

 

इसके बाद गफ्फार कॉलोनी की अमन सोसायटी और वासेपुर बायपास रोड सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई। इसी दौरान शहर के बैंक मोड़ और भूली थाना क्षेत्र में भी जांच अभियान चलाया गया। भूली ओपी में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम कैंप कर रहे हैं।

 

सूत्रों की मानें तो एटीएस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को ले गयी है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जिनसे पूछताछ हो रही है उसमे में दो व्यक्ति वासेपुर निवासी का नाम सामने आया है.

 

वहीं, शमशेर नगर से एक महिला को भी टीम अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला मूल रूप से गोविंदपुर की रहने वाली है और उसका पति आधार कार्ड में सुधार का कार्य करता था।

 

विदित हो कि पहलगाम में आतंकी हमले में 26पर्यटक को मारा गया था जिसको लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में जाँच चल रही है इसके तहत धनबाद में भी पूछताछ चल रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *