
सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ससुर ने ही अपनी बहू की पहले हत्या तक दी. फिर शव को छुपाने के लिए गांव से दूर सूखे तालाब में सात फीट गड्ढा खोदकर दफना दिया. मामला पुपरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत तेम्हुआ गांव का है.

एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह: स्थानीय लोगों ने बताया कि तेम्हुआ गांव निवासी रामभरोस राय के पुत्र सुजीत कुमार का 1 वर्ष पूर्व कंचन देवी के साथ प्रेम विवाह हुआ था. एक वर्ष बीतने के बाद मंगलवार की रात कंचन देवी की हत्या कर दी गई. ससुर पर बहू की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है. शव को साक्ष्य छुपाने के लिए तेम्हुआ गांव के एक सरेह स्थित तालाब में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था.

गड्ढे से निकाला गया बहू का शव: इधर मामले की भनक लगते ही आस-पास के ही कुछ लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए इसकी जानकारी जिले के आला अधिकारी को दी.
सीओ रामकुमार पासवान व थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह, दारोगा मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला व उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है.
हिरासत में सास-ससुर: मामले की जानकारी मिलते ही डीएम रिची पांडे व एसपी अमित रंजन के निर्देश के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को 7 फीट गड्ढे से बाहर निकाला. पुलिस ने मृतक महिला के ससुर रामभरोस राय व सास हीरा देवी को हिरासत में ले लिया है. दोनों से पूछताछ की जा कर रही है.
ससुराल वाले बता रहे आत्महत्या का मामला: इस संबंध में कंचन देवी की मां इंदु देवी ने इसे हत्या का मामला बताया है. जबकि ससुर रामभरोस राय इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं. थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जब रामभरोस राय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि महिला के शव को सरेह के एक पोखर में गढ्ढा खोद कर दफना दिया गया है.
“एक साल पहले हमने चोरौत में बेटी की शादी की थी. शादी के 2 महीने बाद ही तेम्हुआ गांव निवासी सुजीत उसे ससुराल से भगा ले गया. उसने मेरी बेटी से शादी कर ली. 8 महीने तक साथ रखा. दूसरे पति के पिता रामभरोस ने हमें फोन करके कहा कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है.”- इंदु देवी, कंचन की मां
“मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ रामकुमार पासवान के साथ शव को गड्ढे से बरामद किया गया है. अभी तक लड़की के परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन देने के बाद या पुलिस के बयान पर मामला दर्ज किया जाएगा.”- चंद्रभूषण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
