• Sun. Feb 15th, 2026

शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा

admin's avatar

Byadmin

Apr 23, 2025

 

 

सरायकेला : झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंप्लॉय फेडरेशन(JHAROTEF) के सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष श्री मृत्युंजय कर जी के अगुवाई में प्रांतीय कमेटी के निर्देश अनुसार सरायकेला प्रखंड में *ध्यानिकर्षण रैली* निकाल कर अपने मांगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदया श्रीमती स्मिता सिंह के माध्यम से सरकार के मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के अवर सचिव को ज्ञापन सौपा गया।

 

हमारे मुख्य मांगे *1. शिक्षक संवर्ग के MACP लागू करना , 2.सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने एवं 3. केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मचारियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता देने संबंधी 11 सूत्रीयों को मांग सम्मिलित है।* प्रखंड विकास प्रदाधिकारी महोदया ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि संगठन के मांगों को लेकर आप सभी ने जो मांग पत्र दिए हैं इसको मैं उचित जगह पर पहुंचाऊंगा। कर्मचारियों के जायज मांगों को सरकार को पूरी करनी चाहिए।

आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमित कुमार महतो,जिला संयुक्त सचिव श्री मनमोहन कुमार, जिला कोषाध्यक्ष श्री हरे कृष्ण महतो , जिला प्रवक्ता श्री नारायण कुमार ने रैली को संबोंधित किए श्री मनमोहन कुमार ने संगठन के मजबूती कर्मचारियों के जायज मांगो को लेकर संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बातें कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरे कृष्णा महतो जी ने कहा संगठन का बहुत ही गोरवपूर्ण एवं संघर्षमय इतिहास रहा है। इसलिए अब अगले जिला एवं प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिए कमरकस कर तैयार रहने की आवश्यकता है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमित कुमार महतो जी ने कहा सरकार बाकी बाकी कर्मचारियों की भारतीय शिक्षकों को भी एमएसपी का लाभ जल्द से जल्द प्रदान करें। हम कर्मचारी सरकार के हर कार्य को धरातल पर उतरने के लिए निरंतर अपना कार्य को करते रहते हैं इसलिए कर्मचारियों के जायज मांगों को सरकार जल्द से जल्द पूरा करें। जिला प्रवक्ता नारायण कुमार जी ने संगठन के इतिहास एवं अगली रणनीति के संबंध में अपनी बातों को रखें। प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कर जी ने कहा कि प्रदेश कमेटी के निर्णय अनुसार प्रथम स्तर पर सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर अपना हस्ताक्षर अभियान चला कर हस्ताक्षर किए। आज *ध्यानाकर्षण रैली* के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षण हेतु हस्ताक्षरित प्रतियों के साथ सरकार को मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से दिया जा रहा है। इसको लेकर जल्दी ही अगला जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम एवं राज्य स्तर पर कर्मचारियों का महाजुटन होगा। प्रखंड सचिव सुशील कुमार माताजी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा कीए।

आज के इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड उपाध्यक्ष श्री विराजमय मंडल, सुशील कुमार , सविता उरांव रीना सोरेन मंजू मुखी तहिना दे, पूजा कुमारी, दीपक महापात्र, अजीत कुमार महतो, जयश्री तिउ, सुभाष हंसदा, संजय कुमार ,उमेश प्रमाणिक, शंकर महतो आदि शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *