• Sun. Feb 15th, 2026

बतियापुर के गोपीनाथडीह निवासी बबलू किसकु का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

admin's avatar

Byadmin

Apr 23, 2025

 

 

बलियापुर: प्रधानखंता पंचायत गोपीनाथडीह निवासी बबलू किस्कू,35 वर्ष कुम्हार कोड़ा जोड़ियां रेलवे लाइन के समीप गिरने से मौत हो गई। खबर मिलते ही बलियापुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। परिजनों का कहना है कि रविवार को शाम चार बजे घर से निकला। फिर वापस नहीं लौटा।

 

काफी खोजबीन करने के बाद कोई पता नहीं चला। मंगलवार को दिन ग्यारह बजे जोड़ियां में शव को तैरते देखा गया। शव देखते ही ग्रामीणों की भीड़ जूट गई। शव की पहचान बबलू किस्कू के रूप में किया गया। घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि कन्हाई बनर्जी को किया गया। बनर्जी ने बलियापुर पुलिस को सूचना दिया।

 

मृतक की पत्नी मंगली देवी का रो-रो कर बूरा हाल है। मृतक तीन भाईयों में छोटा था। मृतक के दो भाई में एक भाई रेलवे में कटने व एक भाई फांसी लेकर आत्महत्या कर लिया था। परिवार का एकमात्र सहारा की मौत हो जाने से परिवार में दुःख की पहाड़ टूट पड़ी है। घटनास्थल पर मुखिया प्रतिनिधि कन्हाई बनर्जी, बलराम बनर्जी, गणेश चटर्जी, मिथुन मंडल, महादेव टुडू, श्रवण हांसदा, भाभी रानी मरांडी, सुनोती कुमारी, मनीषा किस्कू आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *