• Sun. Feb 15th, 2026

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस-

admin's avatar

Byadmin

Apr 23, 2025

 

“Our Power, Our Planet” थीम के अंतर्गत क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध जागरूकतापूर्ण एवं रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन आयोजनों का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों द्वारा मानव श्रृंखला के निर्माण से हुई, जिसमें छात्रों ने एकता और पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया। हाथों में पर्यावरण-संदेश लिए छात्रों ने मिलकर यह दिखाया कि जब हम सब साथ आते हैं, तभी बदलाव संभव है।

इसके पश्चात कक्षा 6 से 10 के छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रकृति, हरियाली और सतत विकास जैसे विषयों पर सुंदर चित्र प्रस्तुत किए।

कक्षा 5 से 12 के छात्रों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहाँ छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी की रक्षा हेतु अपने विचारों को प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत किया।

कक्षा 2 से 8 के विद्यार्थियों ने पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए, जिससे विद्यालय का वातावरण और अधिक हराभरा हो गया।

विद्यालय के निदेशक श्री ईसा समीम ने छात्रों की भागीदारी और पर्यावरण के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें प्रकृति के प्रति हमेशा सजग रहने की प्रेरणा दी। प्राचार्या श्रीमती विजेता दास ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।

यह आयोजन छात्रों के लिए एक शैक्षिक, रचनात्मक और भावनात्मक अनुभव रहा, जिसने उनके भीतर पर्यावरणीय चेतना और हरित सोच को मजबूती प्रदान की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *