• Mon. Feb 16th, 2026

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे मैंन रोड व्यापारियों से किया सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा.

admin's avatar

Byadmin

Apr 22, 2025

 

सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने मंगलवार को मैंन रोड का दौरा कर व्यापारिक क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं वहां के व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर मैंन रोड के व्यापारियों ने विधायक श्री प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें मोमेंटो एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को खुलकर विधायक के समक्ष रखा और क्षेत्र के विकास की आवश्यकता पर बल दिया।

 

*व्यापारियों द्वारा उठाई गई प्रमुख समस्याएं*

 

ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या, सार्वजनिक शौचालय की कमी,व्यापारियों ने बताया कि मैन रोड और आसपास के क्षेत्र में सामूहिक शौचालय की अत्यधिक आवश्यकता है। ग्राहकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। डिवाइडर निर्माण की आवश्यकता, दुकानों में बढ़ती चोरी की घटनाएं, बिना वजह ट्रैफिक चालान कटने की शिकायत

 

*विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा दिए गए आश्वासन*

 

सामूहिक शौचालय का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा, विशेष रूप से सदर थाना के पास की जगह को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि आमजन को सुविधा मिल सके। डिवाइडर निर्माण का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा जिससे मैंन रोड की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। ट्रैफिक समस्या को लेकर पुलिस अधीक्षक से वार्ता की गई है आगे एक विशेष बैठक की जाएगी व्यापारियों के साथ. चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पुलिस गश्ती दल की संख्या बढ़ाने की मांग पुलिस प्रशासन से की जाएगी. बिना कारण ट्रैफिक चालान काटने पर रोक लगाने हेतु ट्रैफिक विभाग को निर्देशित किया जाएगा कि पारदर्शिता के साथ नियमों का पालन कराया जाए और व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। प्रदीप प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के व्यापारी शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी हर समस्या को वे गंभीरता से लेते हैं।

 

उन्होंने कहा कि आप सबकी समस्याएँ मेरी अपनी समस्याएँ हैं। मैं खुद आपके बीच आकर स्थिति को देखकर गया हूँ, और मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही सभी आवश्यक विकास कार्य प्रारंभ होंगे। अंत में व्यापारियों ने विधायक के सक्रिय सहयोग और संवेदनशील दृष्टिकोण की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उनके साथ खड़े रहने की अपेक्षा व्यक्त की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *